कोलकाता, आठ अप्रैल (भाषा) पुलिस ने एक गैर सरकारी संगठन (एनजीओ) की छह सदस्यीय टीम को शनिवार को हुगली जिले के हिंसा प्रभावित इलाकों का दौरा करने से रोक दिया। यह जानकारी अधिकारियों ने दी।
पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि पटना उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश एल नरसिम्हा रेड्डी के नेतृत्व में ‘तथ्यान्वेषी’ दल को श्रीरामपुर और रिसड़ा के रास्ते में कोननगर के पास रोक दिया गया क्योंकि क्षेत्र में अभी भी निषेधाज्ञा लागू है।
उन्होंने कहा, ‘हम लोगों को इन क्षेत्रों में जाने की अनुमति नहीं दे सकते क्योंकि निषेधाज्ञा अभी भी लागू है।’
दल का रविवार को हावड़ा जिले के शिबपुर का दौरा करने का कार्यक्रम है और दल रामनवमी के दौरान इन इलाकों में हुई हिंसा को लेकर राज्य के गृह सचिव बी पी गोपालिका से भी मिलने की मांग कर रहा है।
भाषा अमित पवनेश
पवनेश
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
