चंद्रपुर, 13 जुलाई (भाषा) महाराष्ट्र के चंद्रपुर जिले में बुधवार एक छोटी नदी में आई बाढ़ से जलमग्न उस पर बने एक पुल पर बीचोंबीच फंसी एक बस में सवार 35 यात्रियों को पुलिसकर्मियों ने बचाया। पुलिस ने यह जानकारी दी ।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि घटना सुबह उस वक्त हुई जब मध्यप्रदेश से हैदराबाद जा रही बस चंद्रपुर जिला मुख्यालय से 28 किलोमीटर दूर राजुरा तहसील में चिंचोली नदी पर बने पुल पर फंस गई। नदी में आई बाढ़ से पुल जलमग्न था।
भारी बारिश के बीच अतिरिक्त पानी की निकासी के लिए इरई बांध से पानी छोड़े जाने के कारण नदी उफना गई थी।
अधिकारी ने कहा कि विभिन्न पुलों के जलमग्न होने के कारण तहसील की कुछ सड़कों को यातायात के लिये बंद कर दिया गया है।
भाषा रंजन पवनेश
पवनेश
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
