scorecardresearch
Friday, 24 April, 2026
होमदेशढाबे के तहखाने में पुलिस का छापा : आपत्तिजनक हालत में पाये गये चार युवक और पांच युवतियां

ढाबे के तहखाने में पुलिस का छापा : आपत्तिजनक हालत में पाये गये चार युवक और पांच युवतियां

Text Size:

मथुरा (उप्र), 31 मार्च (भाषा) मथुरा जिले के छाता क्षेत्र में पुलिस ने मंगलवार को दिल्ली-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक ढाबे के नीचे बने कमरों से चार युवक और पांच युवतियों को अनैतिक देह व्यापार के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस उपाधीक्षक भूषण वर्मा ने बताया कि दौतान पुलिस चौकी इलाके में चोटी वाला ढाबे में देह व्यापार चलने की सूचना मिली थी जिसके आधार पर पुलिस ने दोपहर में छापा मारा तो ढाबे के तहखाने में बने कमरों में चार युवक और पांच युवतियां आपत्तिजनक हालत में पाये गये।

वर्मा ने बताया कि तलाशी में उनके पास से कुछ क्यूआर कोड्स एवं आपत्तिजनक सामग्री मिली।

उन्होंने बताया कि पकड़े गए सभी व्यक्तियों को पुलिस ने पूछताछ के लिये हिरासत में लिया है और मामले की जांच की जा रही है।

भाषा सं. सलीम राजकुमार

राजकुमार

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments