scorecardresearch
Thursday, 19 March, 2026
होमदेशपुलिस ने प्रतिष्ठित ब्रांड की नकली जींस के निर्माण से जुड़े गिरोह का भंडाफोड़ किया, चार गिरफ्तार

पुलिस ने प्रतिष्ठित ब्रांड की नकली जींस के निर्माण से जुड़े गिरोह का भंडाफोड़ किया, चार गिरफ्तार

Text Size:

नयी दिल्ली, पांच फरवरी (भाषा) पुलिस ने उत्तर-पश्चिम दिल्ली के लॉरेंस रोड औद्योगिक क्षेत्र में प्रतिष्ठित ब्रांड की नकली जींस बनाने और बिक्री में लिप्त गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए चार लोगों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, एक प्रतिष्ठित ब्रांड की नकली जींस, टैग और लेबल के बड़े पैमाने पर निर्माण को लेकर शिकायत प्राप्त हुई थी।

पुलिस ने बताया कि इसके बाद सोमवार को लॉरेंस रोड औद्योगिक क्षेत्र में चार स्थानों पर छापेमारी की गई और शादिक अनवर (21), रोशन झा (25), राजेश गुप्ता (43) और साजन कुमार (34) को गिरफ्तार किया गया।

एक अधिकारी ने कहा, ‘‘छापेमारी के दौरान एक टीम ने एक जाने-माने ब्रांड की 580 नकली जींस बरामद कीं। इसके अलावा, विभिन्न ब्रांड की 1,220 जींस भी जब्त की गईं।’’

उन्होंने बताया कि एक अन्य परिसर से टीम ने 1,500 से अधिक जींस, एक सिलाई मशीन और शर्ट बरामद कीं।

पुलिस के अनुसार, आरोपी नकली ब्रांडेड जींस और उससे जुड़े कपड़ों के निर्माण के काम में शामिल थे। वे इन कपड़ों पर नकली लेबल और टैग लगाने के बाद उन्हें असली उत्पादों के रूप में बाजार में बेचा करते थे।

अधिकारी ने कहा, ‘‘हमने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली है और जांच की जा रही है।’’

भाषा यासिर पवनेश

पवनेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments