scorecardresearch
Tuesday, 3 March, 2026
होमदेशपुलिस ने व्यक्ति को तमंचे के साथ गिरफ्तार किया

पुलिस ने व्यक्ति को तमंचे के साथ गिरफ्तार किया

Text Size:

नोएडा, एक अप्रैल ( भाषा) थाना दनकौर पुलिस ने एक शातिर बदमाश को देसी तमंचा व कारतूस सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार यह बदमाश लूटपाट करने की फिराक में था। यह जानकारी पुलिस ने दी।

पुलिस ने बताया कि इससे पूर्व यह बदमाश लूटपाट, अवैध हथियार रखने, गैंगस्टर एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में 16 बार जेल जा चुका है।

थाना दनकौर के थानाध्यक्ष सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार को एक सूचना के आधार पर थाना पुलिस ने एक शातिर लुटेरे देवेंद्र पुत्र उदयवीर निवासी ग्राम चचुला थाना दनकौर को गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि इसके पास से पुलिस ने एक देसी तमंचा, कारतूस आदि बरामद किया है।

थाना प्रभारी ने बताया कि यह बदमाश लूट करने की फिराक में घूम रहा था, तभी पुलिस ने उसे धर दबोचा। उन्होंने बताया कि इस बदमाश के ऊपर इससे पूर्व लूटपाट, गैंगस्टर एक्ट,धारदार हथियार से हमला करने, अवैध हथियार रखने सहित विभिन्न धाराओं में 16 मामले दर्ज है। उन्होंने बताया कि यह बदमाश अपने साथियों के साथ मिलकर लूटपाट की वारदातों को अंजाम देता था।

भाषा सं अमित

अमित

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments