scorecardresearch
Monday, 16 March, 2026
होमदेशएमबीबीएस छात्रा सदिच्छा साने के शव का पता लगाने के लिए पुलिस व नौसेना ने तलाशी अभियान चलाया

एमबीबीएस छात्रा सदिच्छा साने के शव का पता लगाने के लिए पुलिस व नौसेना ने तलाशी अभियान चलाया

Text Size:

मुंबई, 20 जनवरी (भाषा) मुंबई पुलिस ने एमबीबीएस छात्रा सदिच्छा साने के शव के अवशेषों का पता लगाने के लिए शहर के बांद्रा बैंडस्टैंड तट पर नौसेना के साथ शुक्रवार को तलाशी अभियान चलाया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

सदिच्छा साने की हत्या करने वाले आरोपी ने बताया है कि उसने एमबीबीएस छात्रा की हत्या करने के बाद उसके शव को अरब सागर में फेंक दिया था।

एमबीबीएस तृतीय वर्ष की छात्रा सदिच्छा साने नवंबर 2021 में बांद्रा बैंडस्टैंड से लापता हो गयी थी।

इस मामले की जांच कर रही मुंबई पुलिस की अपराध शाखा ने हाल ही में इस सिलसिले में ‘लाइफगार्ड’ मिठू सिंह को गिरफ्तार किया था।

अधिकारी ने कहा, ‘‘ पूछताछ के दौरान आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसने साने की हत्या की और उसके शव को बैंडस्टैंड के पास फेंक दिया। ’’

उन्होंने कहा कि इस रहस्योद्घाटन के बाद मुंबई पुलिस की अपराध शाखा की टीम और नौसेना के गोताखोरों ने शुक्रवार को सदिच्छा साने के शव के अवशेषों का पता लगाने के लिए बैंडस्टैंड क्षेत्र में कई घंटों तक तलाशी अभियान चलाया।

पुलिस सदिच्छा साने की हत्या के कारणों का पता लगाने के लिए मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

भाषा रवि कांत अविनाश

अविनाश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments