scorecardresearch
Saturday, 21 March, 2026
होमदेशप्रधानमंत्री मोदी ने कोविड संक्रमित सोनिया गांधी के जल्द स्वस्थ होने की कामना की

प्रधानमंत्री मोदी ने कोविड संक्रमित सोनिया गांधी के जल्द स्वस्थ होने की कामना की

Text Size:

नयी दिल्ली, दो जून (भाषा) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को कोविड-19 से संक्रमित कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

उन्होंने एक ट्वीट में कहा, ‘‘कोविड-19 से संक्रमित कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी जी के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।’’

कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने बृहस्पतिवार को बताया कि सोनिया गांधी कोरोना वायरस से संक्रमित हैं।

उन्होंने कहा कि बुधवार की शाम हल्का बुखार होने और कोविड के लक्षण नजर आने के बाद सोनिया गांधी की जांच की गई, जिसमें उनके कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बारे में पता चला।

भाषा ब्रजेन्द्र ब्रजेन्द्र पवनेश

पवनेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments