scorecardresearch
Sunday, 22 March, 2026
होमदेशप्रधानमंत्री मोदी ने शिंदे को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं

प्रधानमंत्री मोदी ने शिंदे को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं

Text Size:

मुंबई, नौ फरवरी (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को सोमवार को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और राज्य के विकास के लिए किए गए उनके कार्यों की सराहना की।

महाराष्ट्र की महायुति सरकार में शामिल शिवसेना के प्रमुख शिंदे सोमवार को 62 वर्ष के हो गए।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि शिंदे महाराष्ट्र के विकास को आगे बढ़ाने और शिवसेना के संस्थापक बाल ठाकरे के सपने को पूरा करने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं।

मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘एकनाथ शिंदे को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं। वह महाराष्ट्र के विकास को आगे बढ़ाने और पूज्य बालासाहेब ठाकरे एवं धर्मवीर आनंद दिघे के सपनों को साकार करने के लिए अथक प्रयास कर रहे हैं। उनकी दीर्घायु एवं अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं।’’

दिघे शिंदे के गुरु थे।

भाषा सिम्मी गोला

गोला

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments