scorecardresearch
Thursday, 30 April, 2026
होमदेशप्रधानमंत्री मोदी ने तमिलनाडु में हाथी शिविर का दौरा किया

प्रधानमंत्री मोदी ने तमिलनाडु में हाथी शिविर का दौरा किया

Text Size:

(तस्वीरों के साथ)

मुदुमलाई (तमिलनाडु), नौ अप्रैल (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को तमिलनाडु के नीलगिरी जिले के मुदुमलाई में थेप्पक्कडू हाथी शिविर का दौरा किया।

इस दौरान, उन्होंने हाथियों की देखभाल करने वाली बेली और बोम्मन से बातचीत की, जो ऑस्कर पुरस्कार जीतने वाले वृत्तचित्र में नजर आए थे। मोदी ने हाथियों की देखभाल करने वाले दंपति से मुलाकात पर प्रसन्नता व्यक्त की।

प्रधानमंत्री ने बाघ अभयारण्य का भी कुछ देर दौरा किया। मोदी ने यहां बाघ अभयारण्य के थेप्पक्कडू शिविर में कुछ हाथियों को गन्ना भी खिलाया।

बाद में उन्होंने बेली और बोम्मन के साथ बातचीत की। दोनों ऑस्कर पुरस्कार विजेता वृत्तचित्र ‘द एलिफेंट व्हिस्परर्स’ में नजर आए थे।

मोदी ने ट्विटर पर कहा, “अद्भुत शख्सियत बोम्मन और बेली के साथ ही बोम्मी और रघु (हाथी के बच्चों) से मिलकर खुशी हुई।” मोदी ने दंपति और हाथी के बच्चों के साथ की अपनी तस्वीरें साझा की हैं।

भाषा नोमान आशीष

आशीष

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments