scorecardresearch
Thursday, 5 March, 2026
होमदेशप्रधानमंत्री मोदी ने कोविड-19 के हालात की समीक्षा की

प्रधानमंत्री मोदी ने कोविड-19 के हालात की समीक्षा की

Text Size:

नयी दिल्ली, नौ मार्च (भाषा) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश में कोविड-19 के हालात की समीक्षा के लिए बुधवार को एक बैठक की अध्यक्षता की। सरकार के सूत्रों ने यह जानकारी दी।

बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया के साथ ही कुछ वरिष्ठ अधिकारियों ने भी भाग लिया।

बैठक ऐसे समय में हुई है जब देशभर में कोविड-19 के मामलों में गिरावट देखी जा रही है और अधिकतर पाबंदियां हटा दी गयी हैं।

बुधवार को जारी स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार भारत में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 4,575 नये मामले दर्ज किये गये और देश में कुल संक्रमितों की संख्या 4,29,75,883 हो गयी है, वहीं उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 46,962 रह गयी है।

भाषा वैभव नरेश

नरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments