scorecardresearch
Friday, 28 November, 2025
होमदेशप्रधानमंत्री मोदी ने कर्नाटक के उडुपी में रोडशो किया

प्रधानमंत्री मोदी ने कर्नाटक के उडुपी में रोडशो किया

Text Size:

(फोटो के साथ)

उडुपी, 28 नवंबर (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को कर्नाटक के उडुपी शहर में एक रोडशो किया।

मोदी मंगलुरु हवाई अड्डे पर उतरे और एक विशेष हेलीकॉप्टर से उडुपी के लिए रवाना हुए।

प्रधानमंत्री यहां ‘लक्ष गीता पाठन’ में भाग लेने पहुंचे हैं। यह एक सामूहिक पाठ है जिसमें एक लाख से अधिक श्रद्धालु भगवद गीता के श्लोकों का पाठ करेंगे।

रोडशो के दौरान अपने वाहन के रनिंग बोर्ड पर खड़े होकर प्रधानमंत्री ने रास्ते में खड़े उत्साही लोगों की ओर हाथ हिलाकर उनका अभिवादन किया। वहां मौजूद लोगों ने उनके काफिले पर पुष्पवर्षा की।

मोदी ने भी सड़क के दोनों ओर खड़े लोगों पर फूल बरसाए। रोडशो के पूरे रास्ते में भगवा रंग के तोरण लगे थे और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के झंडे लहरा रहे थे।

इस दौरान विभिन्न सांस्कृतिक दलों ने प्रस्तुतियां भी दीं और कर्नाटक की जीवंत परंपराओं को प्रदर्शित किया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी श्री कृष्ण मंदिर में प्रार्थना करेंगे और वह पीठासीन पर्याय स्वामीजी से आशीर्वाद भी प्राप्त कर सकते हैं।

यह मोदी का उडुपी का तीसरा और श्री कृष्ण मठ का दूसरा दौरा होगा।

मोदी ने पहली बार 1993 में उडुपी की यात्रा की थी और उसके बाद वह 2008 में गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में उडुपी पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने श्री कृष्ण मंदिर का दौरा किया था।

भाषा रवि कांत रवि कांत वैभव

वैभव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments