scorecardresearch
Thursday, 5 March, 2026
होमदेशप्रधानमंत्री मोदी ने दूसरी बार आयरलैंड के प्रधानमंत्री बने लियो वराडकर को बधाई दी

प्रधानमंत्री मोदी ने दूसरी बार आयरलैंड के प्रधानमंत्री बने लियो वराडकर को बधाई दी

Text Size:

नयी दिल्ली, 17 दिसंबर (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को लियो वराडकर को एक बार फिर आयरलैंड का प्रधानमंत्री निर्वाचित होने पर बधाई दी और कहा कि वह आयरलैंड के साथ साझा संवैधानिक मूल्यों एवं बहुआयामी सहयोग को अत्यधिक महत्व देते हैं।

वराडकर आयरलैंड के सत्तारूढ़ गठबंधन के बीच पूर्व में हुए समझौते के तहत शनिवार को दूसरी बार देश के प्रधानमंत्री निर्वाचित हुए।

मोदी ने ट्वीट किया, “लियो वराडकर को दूसरी बार प्रधानमंत्री बनने पर बधाई। आयरलैंड के साथ ऐतिहासिक संबंधों, साझा संवैधानिक मूल्यों और बहुआयामी सहयोग को बहुत महत्व देता हूं। हमारी उज्जवल अर्थव्यवस्थाओं की संपूर्ण क्षमता का इस्तेमाल करने के लिए मिलकर काम करने की आशा करता हूं।”

भाषा जोहेब नेत्रपाल

नेत्रपाल

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments