scorecardresearch
Wednesday, 25 March, 2026
होमदेशप्रधानमंत्री ने लोगों को ओडिया नव वर्ष की बधाई दी

प्रधानमंत्री ने लोगों को ओडिया नव वर्ष की बधाई दी

Text Size:

भुवनेश्वर, 14 अप्रैल (भाषा) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को देशवासियों को ओडिया नव वर्ष और महा बिषुब पाना संक्रांति की बधाई दी।

एक ट्वीट में प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘ओडिया नव वर्ष और महा बिषुब पाना संक्रांति की बधाइयां। मेरी कामना है कि नया वर्ष ढेर सारी खुशियां लेकर आए। हमारे समाज में भाईचारे की भावना बढ़े और सभी लोग पूरी तरह स्वस्थ रहें।’’

ओड़िशा के राज्यपाल गणेशी लाल और मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने भी इस अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई दी।

पटनायक ने एक वीडियो सदेश में कहा, ‘‘भगवान जगन्नाथ के आशीर्वाद से नव वर्ष सभी के लिए समृद्धशाली हो।

ओडिया नव वर्ष पर नयी ‘‘पंजिका’’ प्रकाशित की जाती है। इस पंजिका में हिन्दू धार्मिक त्योहारों और उन्हें मनाने संबंधी अन्य विवरण होते हैं।

पुरी स्थित जगन्नाथ मंदिर में पुजारियों द्वारा विशेष पूजा अर्चना की गई और भगवान बलभद्र, भगवाल जगन्नाथ और माता सुभद्रा के सामने नयी पंजिका का पाठ किया गया।

महा बिषुब संक्रांति को पाना संक्रांति भी कहा जाता है। पाना एक पेय है, जिसे फल, चीनी, छेना, काजू और मसालों से बनाया जाता है और लोगों को वितरित किया जाता है।

भाषा ब्रजेन्द्र ब्रजेन्द्र मनीषा

मनीषा

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments