scorecardresearch
Tuesday, 3 March, 2026
होमदेशप्रधानमंत्री ने केरल के अट्टुकल पोंगल त्योहार पर शुभकामनाएं दीं

प्रधानमंत्री ने केरल के अट्टुकल पोंगल त्योहार पर शुभकामनाएं दीं

Text Size:

नयी दिल्ली, तीन मार्च (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को ‘अट्टुकल पोंगल’ के पावन अवसर पर देशवासियों को शुभकामनायें दी और ‘नारी शक्ति’ के लिए इस त्योहार के विशेष महत्व पर प्रकाश डाला।

यह वार्षिक उत्सव केरल की राजधानी तिरुवनंतपुरम में स्थित प्रसिद्ध अट्टुकल भगवती मंदिर में आयोजित किया जाता है और इसमें बड़ी संख्या में महिला श्रद्धालु भाग लेती हैं।

प्रधानमंत्री ने इस मौके पर नारी शक्ति के लिए इस पर्व के विशेष महत्व को रेखांकित करते हुए इस शुभ अवसर पर समाज में समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य, सौहार्द एवं एकता की प्रार्थना की।

मोदी ने ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘अट्टुकल पोंगल के पावन अवसर पर हार्दिक शुभकामनायें। यह पर्व हमारी नारी शक्ति के लिए विशेष महत्व रखता है। यह शुभ दिन सभी के जीवन में समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य लेकर आए। समाज में सौहार्द और एकता की भावना और सुदृढ़ हो।’’

केरल पर्यटन विभाग के अनुसार, अट्टुकल पोंगल को विश्व में महिलाओं का सबसे बड़ा उत्सव माना जाता है। इस आयोजन में लाखों महिलाएं देवी भगवती (जिन्हें प्रेमपूर्वक ‘अट्टुकलम्मा’ कहा जाता है) को पोंगल अर्पित करने आती हैं।

भाषा रंजन माधव

माधव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments