scorecardresearch
गुरूवार, 24 अप्रैल, 2025
होमदेशप्रधानमंत्री ने कथकली नृत्यांगना मिलेना सलविनी के निधन पर शोक जताया

प्रधानमंत्री ने कथकली नृत्यांगना मिलेना सलविनी के निधन पर शोक जताया

Text Size:

नयी दिल्ली, 26 जनवरी (भाषा) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रख्यात कथकली नृत्यांगना मिलेना सलविनी के निधन पर शोक जताया और कहा कि भारतीय संस्कृति के प्रति उनके जज्बे को हमेशा याद रखा जाएगा।

मिलेना सलविनी को भारत सरकार ने कला के क्षेत्र में उनके अतुलनीय योगदान के लिए वर्ष 2019 में पद्मश्री से सम्मानित किया था।

मोदी ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘मिलेना सलविनी को भारतीय संस्कृति के प्रति जज्बे के लिए याद किया जाएगा। उन्होंने कथकली को और लोकप्रिय बनाने के लिए पूरे फ्रांस में कई प्रयास किए। उनके निधन से दुखी हूं। मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और प्रशंसकों के साथ है।’’

भाषा ब्रजेन्द्र ब्रजेन्द्र नरेश

नरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments