scorecardresearch
Wednesday, 25 March, 2026
होमदेशप्रधानमंत्री ने आंध्र प्रदेश में रसायन फैक्टरी में आग लगने से हुई मौतों पर शोक जताया

प्रधानमंत्री ने आंध्र प्रदेश में रसायन फैक्टरी में आग लगने से हुई मौतों पर शोक जताया

Text Size:

नयी दिल्ली, 14 अप्रैल (भाषा) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आंध्र प्रदेश के एलुरु जिले के अक्की रेड्डीगुडेम में स्थित एक रसायन फैक्टरी में आग लगने से हुई मौतों पर बृहस्पतिवार को शोक जताया और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

प्रधानमंत्री कार्यालय से जारी एक ट्वीट के मुताबिक मोदी ने कहा, ‘‘आंध्र प्रदेश के एलुरु स्थित एक रसायन संयंत्र में दुर्घटना के कारण हुई लोगों की मौत से दुखी हूं। शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।’’

एलुरु जिले के अक्की रेड्डीगुडेम में स्थित एक रसायन फैक्टरी में बुधवार देर रात आग लग गई। इस हादसे में से छह लोगों की मौत हो गई, जबकि 12 अन्य घायल हो गए।

आग से झुलसे लोगों को विजयवाड़ा के एक सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

भाषा ब्रजेन्द्र दिलीप

दिलीप

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments