scorecardresearch
Thursday, 9 July, 2026
होमदेशपिनराई विजयन ने वायनाड में भूस्खलन प्रभावित स्थल का दौरा किया, अस्पताल में घायलों हालचाल जाना

पिनराई विजयन ने वायनाड में भूस्खलन प्रभावित स्थल का दौरा किया, अस्पताल में घायलों हालचाल जाना

Text Size:

वायनाड (केरल), नौ जुलाई (भाषा) मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के वरिष्ठ नेता पिनराई विजयन ने वायनाड जिले के कल्लाडी में भूस्खलन प्रभावित स्थल का बृहस्पतिवार को दौरा किया और अस्पताल में घायलों का हालचाल जाना।

केरल विधानसभा में विपक्ष के नेता के इस दौरे के दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेता एम वी गोविंदन और एम वी जयराजन भी उनके साथ थे।

आपदा स्थल का निरीक्षण करने के बाद विजयन ने राहत शिविर का दौरा किया और बाद में अस्पताल में घायलों से मुलाकात की।

उन्होंने इलाज करा रहे लोगों की स्थिति के बारे में भी चिकित्सकों से जानकारी ली।

विजयन जब आपदा प्रभावित स्थल पर पहुंचे थे उस समय भी बारिश हो रही थी।

वायनाड में हुए भूस्खलन के बाद बचाव अभियान के दौरान दो और लोगों के शव बरामद किए गए जिससे इस घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर पांच हो गई है।

हालांकि, तीन लोग अब भी लापता हैं। भूस्खलन की यह घटना सात जुलाई को अनक्कमपॉयल-मेप्पाडी सुरंग परियोजना के स्थल पर हुई थी।

मुख्यमंत्री वी.डी. सतीशन ने कहा था कि इस घटना में घायल हुए 10 लोगों में से तीन को छुट्टी दे दी गई है, अस्पताल में भर्ती चार लोगों की हालत स्थिर है और तीन अन्य गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में हैं, जिनमें से दो की हालत गंभीर है।

भाषा

खारी मनीषा

मनीषा

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments