scorecardresearch
Saturday, 28 March, 2026
होमदेशपीआईबी ने पाइप से शराब की आपूर्ति करने को ‘फेक न्यूज़’ बताया

पीआईबी ने पाइप से शराब की आपूर्ति करने को ‘फेक न्यूज़’ बताया

Text Size:

नयी दिल्ली, 18 जुलाई (भाषा) सरकार की प्रेस ईकाई ने रोज़ाना शराब पीने वालों को पाइप से शराब की अपूर्ति करने को लेकर सोशल मीडिया पर साझा किए जा रहे पोस्ट को ‘फेक न्यूज़’ (फर्जी खबर) बताया है।

प्रेस एवं सूचना ब्यूरो (पीआईबी) फैक्टचैक ने ट्विटर पर इस तरह के पोस्ट को खारिज किया जो कहता है कि प्रधानमंत्री कार्यालय को 11 हजार रुपये का भुगतान करने पर रोज़ाना शराब पीने वालों को पाइपलाइन के जरिए शराब की आपूर्ति की जाएगी।

पीआईबी ने पोस्ट को फेक न्यूज़ बताया और कहा, ‘ अपनी उम्मीदों को इतना मत बढ़ाओ” तथा एक मीम भी साझा किया।

भाषा नोमान नरेश

नरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments