scorecardresearch
Thursday, 30 April, 2026
होमदेशदिव्यांगजनों ने आईएएस अधिकारी मुंढे के तबादले को रद्द करने की मांग की

दिव्यांगजनों ने आईएएस अधिकारी मुंढे के तबादले को रद्द करने की मांग की

Text Size:

नांदेड़, नौ अप्रैल (भाषा) दिव्यांगजनों के एक समूह ने दिव्यांग कल्याण विभाग में सचिव के पद पर कार्यरत भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी तुकाराम मुंढे के तबादले को रद्द करने की मांग की है।

इस समूह ने बुधवार को नांदेड़ जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया और अपनी मांग को लेकर नारेबाजी की।

मुंढे को हाल में मुंबई स्थित राज्य सचिवालय में आपदा प्रबंधन, पुनर्वास, राजस्व और वन विभाग का सचिव नियुक्त किया गया है।

प्रदर्शनकारियों ने कहा कि मुंढे ने दिव्यांग कल्याण विभाग में अपने कार्यकाल के दौरान दिव्यांगजनों के हित के लिए कई निर्णय लिए, जिससे अधिकारी ने उनका सम्मान व विश्वास अर्जित किया और उनको एक ईमानदार सिविल सेवक माना जाता है।

इससे पहले भी मुंढे के तबादले के विरोध में राज्य सचिवालय के पास इसी तरह के प्रदर्शन हुए थे।

यह नवीनतम तबादला मुंढे का नौकरशाही में 21 वर्षों के करियर में 24वां तबादला है।

भाषा तान्या खारी

खारी

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments