जींद (हरियाणा),19 जुलाई (भाषा) जींद में सफीदों सदर थानाक्षेत्र में पुलिस ने निम्राबाद गांव में पांच किलोग्राम 40 ग्राम चूरापोस्त बरामद किया और इस सिलसिले में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार उसे सूचना मिली थी कि निम्राबाद गांव का बोका सिंह मकान के बाहर नशीले पदार्थ बेच रहा है। इसी सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बोका सिंह को गिरफ्तार किया।
पुलिस के मुताबिक जब उसके पास रखे बोरियों की तलाशी ली गई तो उसमें पांच किलोग्राम 40 ग्राम चूरापोस्त पाया गया। पुलिस ने बोका सिंह के खिलाफ नशीले पदार्थ निरोधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
भाषा सं राजकुमार
राजकुमार
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
