scorecardresearch
Tuesday, 10 March, 2026
होमदेशजनप्रतिनिधि संवैधानिक अधिकारों का रचनात्मक प्रयोग करें : बिहार विधानसभा अध्यक्ष

जनप्रतिनिधि संवैधानिक अधिकारों का रचनात्मक प्रयोग करें : बिहार विधानसभा अध्यक्ष

Text Size:

पटना, 26 मार्च (भाषा) बिहार विधानसभा के अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने शनिवार को कहा कि निर्वाचित प्रतिनिधियों को अपने संवैधानिक अधिकारों और कर्तव्यों के रचनात्मक प्रयोग के साथ भारत की एक नई छवि बनानी चाहिए।

बिहार विधानसभा में निर्वाचित प्रतिनिधियों के संवैधानिक अधिकारों और कर्तव्यों पर आयोजित एक चर्चा के समापन पर सिन्हा ने कहा, ‘‘सभी निर्वाचित प्रतिनिधियों को संविधान में निर्धारित कर्तव्यों को पूरा करके लोगों के लिए रोल मॉडल के रूप में उभरना चाहिए।”

उन्होंने कहा कि विधायकों को अपने अधिकारों और कर्तव्यों के बीच संतुलन बनाए रखना चाहिए, क्योंकि दोनों समान रूप से महत्वपूर्ण हैं।

सिन्हा के मुताबिक, अगर देश के निर्वाचित प्रतिनिधि और नागरिक संविधान में निहित अपने मौलिक कर्तव्यों का निर्वहन करते हैं तो एक नए भारत का निर्माण होगा।

उन्होंने कहा कि जनप्रतिनिधियों द्वारा संवैधानिक अधिकारों और कर्तव्यों का रचनात्मक उपयोग किया जाना चाहिए।

विधानसभा अध्यक्ष ने कहा, “संविधान ने हमें मौलिक अधिकारों के रूप में कई शक्तियां दी हैं। साथ ही संविधान में हमारे लिए कुछ मौलिक कर्तव्यों को भी निर्दिष्ट किया गया है।”

28 फरवरी को सिन्हा ने विधानमंडल के सदस्यों को आश्वासन दिया था कि संविधान और इसके सिद्धांतों के प्रति विश्वास और विधायकों की जिम्मेदारियों पर एक विशेष चर्चा के दौरान उन्हें अपने विचार रखने की अनुमति दी जाएगी।

चर्चा के बाद अध्यक्ष द्वारा प्रत्येक विधायक को भारतीय संविधान की प्रतियों के वितरण की व्यवस्था भी की गई थी।

बिहार विधानसभा ने पुलिस महानिदेशक और गृह सचिव से लखीसराय में सिन्हा के साथ दो कनिष्ठ पुलिस अधिकारियों, एक पुलिस उपाधीक्षक और एक थानाध्यक्ष के अनुचित व्यवहार पर जवाब मांगा था। इस घटना को सदन के सदस्यों के विशेषाधिकारों और प्रोटोकॉल का उल्लंघन माना गया था।

उक्त मामला लखीसराय विधानसभा क्षेत्र में दो सामाजिक कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी से जुडा था, जिन पर शराबबंदी का उल्लंघन करने का आरोप लगाया गया था।

भाषा

अनवर

पारुल

पारुल

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments