scorecardresearch
Wednesday, 4 March, 2026
होमदेशओडिशा के लोग ऊर्जा संरक्षण को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाए: उप मुख्यमंत्री देव

ओडिशा के लोग ऊर्जा संरक्षण को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाए: उप मुख्यमंत्री देव

Text Size:

भुवनेश्वर, 14 दिसंबर (भाषा) ओडिशा के उप मुख्यमंत्री केवी सिंह देव ने राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस के अवसर पर रविवार को लोगों से ऊर्जा संरक्षण को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने की अपील की।

राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सिंह देव ने कहा, ‘‘ऊर्जा संरक्षण के हमारे प्रयास केवल संगोष्ठी और सम्मेलनों में चर्चाओं तक ही सीमित नहीं रहने चाहिए बल्कि हमारे दैनिक जीवन में भी होने चाहिए। फिर चाहे वह उपयोग में न होने पर उपकरणों को बंद करना हो या नवीकरणीय ऊर्जा समाधानों को अपनाना हो।’’

उन्होंने कहा ऊर्जा संरक्षण को केवल एक आदत के रूप में नहीं, बल्कि एक राष्ट्रीय कर्तव्य के रूप में अपनाना चाहिए।

सिंह देव ने अपील करते हुए कहा, ‘‘हम सब मिलकर ऊर्जा का संरक्षण करें, जलवायु परिवर्तन से लड़ें और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में एक विकसित भारत और एक विकसित ओडिशा के सपने को साकार करने की दिशा में आगे बढ़ें।’’

भाषा

शुभम धीरज

धीरज

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments