गोरखपुर (उप्र), 16 जुलाई (भाषा) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को कहा कि लोगों ने पिछली सरकारों को उनके पापों की सजा दी है।
उन्होंने यहां नवनिर्मित झूलेलाल मंदिर का उद्घाटन करने के बाद आयोजित एक सभा को संबोधित करते हुए सिंधी समुदाय की प्रशंसा की और कहा कि विकास प्रक्रिया सकारात्मक दृष्टिकोण और विचारों के साथ आगे बढ़ती है।
मुख्यमंत्री ने कहा, ‘लोगों ने पिछली सरकारों को उनके पापों की सजा दी है और आज राज्य में प्रभावी काम हो रहा है।’
वैदिक मंत्रोच्चार के बीच योगी आदित्यनाथ ने मंदिर का उद्घाटन किया और झूलेलाल की प्रतिमा का अनावरण भी किया।
उन्होंने कहा कि सिंधी समुदाय को देश के विभाजन का दंश झेलना पड़ा और 75 वर्षों के दौरान वे न केवल अच्छी तरह से रह रहे हैं बल्कि दूसरों को नौकरियां भी दे रहे हैं।
आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सराहना की और कहा कि उन्हें विभिन्न देशों में सम्मान मिला है।
भाषा सं सलीम धीरज
धीरज
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
