scorecardresearch
Tuesday, 10 March, 2026
होमदेशपटना में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया, मादक पदार्थ बरामद

पटना में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया, मादक पदार्थ बरामद

Text Size:

पटना, आठ मार्च (भाषा) बिहार पुलिस ने राज्य की राजधानी में तीन लोगों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से मादक पदार्थ गोलियां व इंजेक्शन के माध्यम से दिए जाने वाले मादक पदार्थ जब्त किए।

ये गिरफ्तारियां शनिवार को पटना जिले के अगमकुआं थाना क्षेत्र में चलाए गए मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान के दौरान की गईं।

पटना पुलिस द्वारा रविवार को जारी एक बयान के अनुसार, शहर में मादक पदार्थों की आपूर्ति पर अंकुश लगाने के लिए पटना के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) के निर्देशों पर एक विशेष टीम का गठन किया गया था।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि टीम द्वारा की गई प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपी कथित तौर पर पटना के बाहर से प्रतिबंधित सामान प्राप्त कर रहे थे और शहर के विभिन्न पुलिस थाना क्षेत्रों में इसकी आपूर्ति कर रहे थे।

आरोपियों के पास से एक मोटरसाइकिल भी बरामद की गई।

भाषा

शुभम नरेश

नरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments