scorecardresearch
Sunday, 29 March, 2026
होमदेशपटियाला कारागार के सहायक अधीक्षक पर कैदियों ने हमला किया, छह पर मामला दर्ज

पटियाला कारागार के सहायक अधीक्षक पर कैदियों ने हमला किया, छह पर मामला दर्ज

Text Size:

पटियाला (पंजाब), 20 जुलाई (भाषा) पटियाला केंद्रीय कारागार के एक बैरक की बुधवार को तलाशी लेने गए सहायक जेल अधीक्षक पर कथित तौर पर छह कैदियों ने हमला कर दिया।

पुलिस ने बताया कि उसने इस मामले में अमनप्रीत सिंह, गुरदीप सिंह,सुखदीप सिंह और जगदीप सिंह सहित अरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

पुलिस ने बताया कि करमजीत सिंह नामक कैदी ने अतिरिक्त जेल अधीक्षक गुरचरण सिंह धालीवाल को लिखित में शिकायत की थी कि कुछ कैदी उससे रुपयों की वसूली करने की कोशिश कर रहे हैं।

इस मामले में दर्ज प्राथमिकी के अनुसार आरोपी गुरदीप सिंह, इकबालप्रीत सिंह, बालकर सिंह, जगदीप सिंह, सुखदीप सिंह, राजवीर सिंह और अमनप्रीत सिंह ने कथित तौर पर शिकायतकर्ता से 85 हजार रुपयों की मांग की और राशि नहीं देने पर जान से मारे की धमकी दी।

पुलिस ने बताया कि मामले की जांच के तहत धालीवाल और सहायक जेल अधीक्षक अमरवीर सिंह बैरक में पहुंचे। उन्होंने बताया कि अधिकारियों को बैरक में देख आरोपी कैदी भागने लगे, लेकिन अमरवीर सिंह ने अमनप्रीत सिंह को पकड़ लिया। इसी दौरान अन्य कैदियों ने जेल अधिकारी पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया।

पुलिस ने बताया कि आरोपी के पास से एक मोबइल फोन और दो सिम कार्ड बरामद की गई है।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने जेल अधिकारी पर हमले और मोबाइल फोन व सिम कार्ड मिलने के मामले में दो अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की है।

भाषा धीरज नरेश

नरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments