scorecardresearch
Saturday, 11 April, 2026
होमदेशमुंबई के कुर्ला में घर का हिस्सा गिरा, महिला की मौत

मुंबई के कुर्ला में घर का हिस्सा गिरा, महिला की मौत

Text Size:

मुंबई, 23 जनवरी (भाषा) मुंबई में कुर्ला इलाके में रविवार सुबह एक घर का कुछ हिस्सा ढह गया जिसमें 53 वर्षीय एक महिला की मौत हो गई।

एक दमकल कर्मी ने बताया कि घटना एसजी बार्वे रोड से सटे आंबेडकर नगर इलाके में हुई है और मृतका की पहचान लता रमेश सालुंखे के तौर पर हुई है।

उन्होंने बताया कि उसके घर का कुछ हिस्सा ढह गया जिसमें वह जख्मी हो गई। उसे गंभीर हालत में नजदीकी नर्सिंग होम ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।

अधिकारी ने बताया कि दमकल कर्मियों ने राहत अभियान चलाया और गाड़ियों और राहत वैन को तैनात किया। उनके मुताबिक, किसी अन्य के जख्मी होने की खबर नहीं है।

भाषा

नोमान नरेश

नरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments