scorecardresearch
Friday, 24 April, 2026
होमदेशठाणे में इमारत का हिस्सा ढहा, किसी के घायल होने की सूचना नहीं

ठाणे में इमारत का हिस्सा ढहा, किसी के घायल होने की सूचना नहीं

Text Size:

ठाणे,11 जुलाई (भाषा) महाराष्ट्र के ठाणे में एक इमारत की तीसरी मंजिल का एक हिस्सा सोमवार दोपहर को ढह गया। हालांकि इसमें किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। नगर निगम के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

ठाणे नगर निगम के क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख अविनाश सावंत ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि इमारत 35 वर्ष पुरानी थी और इस घटना में एक दोपहिया वाहन और एक कार क्षतिग्रस्त हो गई।

उन्होंने कहा, ‘‘यह इमारत तीन मंजिला है और कोपरी अग्निशमन कार्यालय के पास है। बचाव दल के लोग घटनास्थल पहुंच गए हैं और आवश्य कार्रवाई कर रहे हैं।

भाषा

शोभना माधव

माधव

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments