scorecardresearch
Tuesday, 17 March, 2026
होमदेशपरीक्षा पे चर्चा: एक अप्रैल को छात्रों से संवाद करेंगे प्रधानमंत्री मोदी

परीक्षा पे चर्चा: एक अप्रैल को छात्रों से संवाद करेंगे प्रधानमंत्री मोदी

Text Size:

नयी दिल्ली, 24 मार्च (भाषा) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ ‘परीक्षा पे चर्चा’ कार्यक्रम के पांचवें संस्करण का आयोजन यहां तालकटोरा स्टेडियम में एक अप्रैल को किया जाएगा।

संवाद कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री छात्रों को परीक्षा के तनाव को दूर करने के गुर बताएंगे।

केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने ट्वीट किया, ”इंतजार अब खत्म हो गया है! परीक्षा पे चर्चा का 5 वां संस्करण 1 अप्रैल, 2022 को तालकटोरा स्टेडियम, नयी दिल्ली में आयोजित होने जा रहा है। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी छात्रों के साथ बातचीत करेंगे और परीक्षा के तनाव का सामना करने को लेकर अपने विचार साझा करेंगे।”

स्कूल और कॉलेज के छात्रों के साथ प्रधानमंत्री के इस संवाद कार्यक्रम का पहला संस्करण यहां तालकटोरा स्टेडियम में 16 फरवरी, 2018 को आयोजित किया गया था।

भाषा जोहेब पवनेश

पवनेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments