मदुरै (तमिलनाडु), सात मार्च (भाषा) तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने शनिवार को कहा कि अन्नाद्रमुक प्रमुख एडप्पाडी के. पलानीस्वामी का भी वही हश्र होगा, जो बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का भाजपा के हाथों हुआ है।
स्टालिन ने कहा कि पलानीस्वामी केवल 2026 के तमिलनाडु विधानसभा चुनाव तक ही अन्नाद्रमुक के प्रमुख रहेंगे और बाद में भाजपा उन्हें बाहर का रास्ता दिखा देगी।
उन्होंने आरोप लगाया कि पलानीस्वामी ‘‘विश्वासघात’’ के प्रतीक हैं।
स्टालिन ने मदुरै में आयोजित एक रैली में ओ पनीरसेल्वम के सैकड़ों समर्थकों का द्रमुक में स्वागत करने के बाद कहा, ‘‘भाजपा पलानीस्वामी को अन्नाद्रमुक महासचिव के शीर्ष पद से हटा देगी और उस पद पर अपनी पसंद के नेता को लाएगी।’’
अन्नाद्रमुक से निष्कासित पनीरसेल्वम 27 फरवरी को चेन्नई में स्टालिन की उपस्थिति में अपने पूर्व सांसद बेटे ओ रवींद्रनाथ के साथ द्रमुक में शामिल हो गए थे।
भाषा नेत्रपाल दिलीप
दिलीप
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
