scorecardresearch
Friday, 1 May, 2026
होमदेशपाकिस्तान के विदेश कार्यालय ने जामिया मिल्लिया में विरोध प्रदर्शन को 'दुर्भाग्यपूर्ण' बताया

पाकिस्तान के विदेश कार्यालय ने जामिया मिल्लिया में विरोध प्रदर्शन को ‘दुर्भाग्यपूर्ण’ बताया

Text Size:

इस्लामाबाद, 30 अप्रैल (भाषा) पाकिस्तान के विदेश कार्यालय ने बृहस्पतिवार को जामिया मिल्लिया इस्लामिया में हुए विरोध प्रदर्शनों को ‘दुर्भाग्यपूर्ण’ करार दिया और भारत पर शैक्षणिक संस्थानों को दुष्प्रचार मंच में बदलने का आरोप लगाया।

जामिया मिल्लिया इस्लामिया में मंगलवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) द्वारा आयोजित ‘युवा कुंभ’ कार्यक्रम के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा अनुमति दिए जाने के फैसले के खिलाफ छात्रों ने व्यापक विरोध प्रदर्शन किया।

इस घटना से संबंधित एक प्रश्न का उत्तर देते हुए विदेश कार्यालय के प्रवक्ता ताहिर अंद्राबी ने कहा, ‘हमने इस संबंध में मीडिया में खबरें देखी हैं। यह दुर्भाग्यपूर्ण है। भारत में शिक्षण संस्थानों में हिंदू विचारधारा का प्रसार हो रहा है।’

उन्होंने अपनी साप्ताहिक मीडिया संबोधन में कहा, ‘यह खेदजनक है कि शिक्षण संस्थान विशेष रूप से जामिया मिल्लिया, जिसकी उच्च परंपराएं और समृद्ध इतिहास है, युवाओं के बीच दुष्प्रचार और घृणा फैलाने वाले बहुसंख्यकवादी विचारों के प्रसार का मंच बनते जा रहे हैं।’

भाषा राखी शोभना

शोभना

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments