scorecardresearch
Friday, 27 March, 2026
होमदेशओडिशा में मनाया गया पखाल दिवस, मुख्यमंत्री ने व्यंजन को बताया ओड़िया जीवनशैली का अभिन्न हिस्सा

ओडिशा में मनाया गया पखाल दिवस, मुख्यमंत्री ने व्यंजन को बताया ओड़िया जीवनशैली का अभिन्न हिस्सा

Text Size:

भुवनेश्वर, 20 मार्च (भाषा) ओडिशा में शुक्रवार को राज्य की समृद्ध खान-पान परंपरा और सांस्कृतिक विरासत के प्रदर्शन के साथ ‘पखाल दिवस’ मनाया गया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने कहा कि यह (पखाल) केवल एक स्वादिष्ट भोजन नहीं है, बल्कि “हमारी मिट्टी की खुशबू, हमारी परंपराओं का गौरव और ओड़िया जीवनशैली का अभिन्न हिस्सा” है।

‘पखाल’ एक पारंपरिक ओड़िया व्यंजन है, जिसे रातभर भिगोए गए चावलों से तैयार किया जाता है। यह खासकर गर्म और उमस भरे मौसम में खाया जाता है।

इसका संबंध पुरी में स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर से भी है, जहां भगवान को “गरीबों का भोजन” कहे जाने वाला पखाल अर्पित किया जाता है।

मुख्यमंत्री के अलावा ओडिशा के राज्यपाल हरी बाबू कंभमपति, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, नेता प्रतिपक्ष नवीन पटनायक समेत कई गणमान्य लोगों ने ‘पखाल दिवस’ की शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर पर्यटन विभाग ने 850 किलोग्राम चावल से 1,177 किलोग्राम पखाल तैयार किया और गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज कराने का प्रयास किया। ‘गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स’ के प्रतिनिधि भी कार्यक्रम में मौजूद थे। माझी ने उम्मीद जताई कि ओडिशा का पखाल रिकॉर्ड बनाएगा।

भाषा जोहेब पवनेश

पवनेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments