scorecardresearch
Wednesday, 29 April, 2026
होमदेशपहलगाम हमला: वायुसेना के कॉर्पोरल तागे हैलियांग को उनकी पहली पुण्यतिथि पर नमन किया

पहलगाम हमला: वायुसेना के कॉर्पोरल तागे हैलियांग को उनकी पहली पुण्यतिथि पर नमन किया

Text Size:

ईटानगर, 22 अप्रैल (भाषा) अरुणाचल प्रदेश के लोअर सुबनसिरी जिले के ताजांग गांव में बुधवार को वायुसेना के कॉर्पोरल तागे हैलियांग को उनकी पहली पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि अर्पित की गई।

पिछले साल 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले में जान गंवाने वाले 26 लोगों में कॉर्पोरल हैलियांग भी शामिल थे।

एक आधिकारिक रिपोर्ट में यह कहा गया कि इस अवसर पर, तागे हैलियांग के पिता तागे ताडे ने राके स्मारक पर सैनिक की आदमकद प्रतिमा का अनावरण किया।

प्रतिमा को पारंपरिक सफेद स्कार्फ और गेंदे के फूलों से सजाया गया था, जबकि पास में लगी तीन काली ग्रेनाइट की पट्टियों पर ताजांग गांव से भारतीय वायुसेना में सेवा करने तक के उनके सफर का वर्णन किया गया है।

सैनिक की स्मृति में कुछ पल का मौन रखा गया।

जीरो-हापोली विधायक हागे अप्पा ने भी हैलियांग को श्रद्धांजलि दी।

ताडे ने एक भावुक संबोधन में कहा कि उन्हें अपने बेटे के बलिदान पर गर्व है जिसने स्थानीय युवाओं को प्रेरित किया है।

उन्होंने कहा, ‘हालांकि मेरा बेटा वापस नहीं आ सकता, लेकिन उसकी कहानी यह सुनिश्चित करती है कि उसका बलिदान व्यर्थ नहीं गया।’

भाषा अमित पवनेश

पवनेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments