scorecardresearch
Friday, 10 April, 2026
होमदेशहरियाणा के अंबाला में दो किलोग्राम से अधिक विस्फोटक बरामद, तीन युवक गिरफ्तार

हरियाणा के अंबाला में दो किलोग्राम से अधिक विस्फोटक बरामद, तीन युवक गिरफ्तार

Text Size:

अंबाला (हरियाणा), 13 मार्च (भाषा) अंबाला पुलिस के विशेष कार्य बल (एसटीएफ) ने शुक्रवार को तीन युवकों को गिरफ्तार किया और उनके पास से लगभग दो किलोग्राम विस्फोटक सामग्री बरामद की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अंबाला के पुलिस उपाधीक्षक (एसटीएफ) अमन कुमार के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि तीन युवक मोटरसाइकिल पर सवार होकर विस्फोटक सामग्री लेकर बराड़ा से अंबाला की ओर आ रहे हैं।

सूचना मिलने पर एसटीएफ टीम ने बराड़ा-साढौरा सड़क पर बैरिकेड लगाकर मार्ग को पूरी तरह से बंद कर दिया। सुरक्षा एहतियात के तौर पर इस दौरान सड़क पर वाहनों का आवागमन रोक दिया गया और यातायात को वैकल्पिक मार्गों की ओर मोड़ दिया गया।

प्रारंभिक जांच में गिरफ्तार तीनों युवकों के मेरठ (उत्तर प्रदेश), अजमेर (राजस्थान) और अंबाला जिले के कबांसी गांव का निवासी होने का पता चला है। इनकी आयु 20 से 25 वर्ष के बीच है। इतनी बड़ी मात्रा में विस्फोटक के स्रोत और इसके उद्देश्य का पता लगाने के लिए जांच जारी है।

भाषा आशीष प्रशांत

प्रशांत

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments