scorecardresearch
Sunday, 29 March, 2026
होमदेशबेंगलुरु (ग्रामीण) में मंदिर का प्रसाद खाने के बाद 60 से अधिक लोग बीमार

बेंगलुरु (ग्रामीण) में मंदिर का प्रसाद खाने के बाद 60 से अधिक लोग बीमार

Text Size:

बेंगलुरु, 29 मार्च (भाषा) बेंगलुरु (ग्रामीण) जिले में राम नवमी का प्रसाद खाने के बाद लगभग 60 लोग बीमार पड़ गए। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों के अनुसार, शनिवार को लगभग 400 लोगों ने प्रसाद खाया था और उनमें से कई लोगों ने पेट दर्द, उल्टी तथा दस्त जैसे लक्षणों की शिकायत करना शुरू कर दिया।

उन्हें रविवार तड़के अस्पताल ले जाया गया।

बेंगलुरु ग्रामीण जिला के स्वास्थ्य अधिकारी (डीएचओ) लक्का कृष्णा रेड्डी ने देवनहल्ली में पत्रकारों से कहा, ‘‘रविवार तड़के 60 लोग बीमार पड़ गए। इलाज के बाद सभी खतरे से बाहर हैं।’’

करीब 46 लोगों को देवनहल्ली के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) में भर्ती कराया गया, जबकि शेष लोगों को एक निजी अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया।

सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटना के वास्तविक कारण का पता लगाने के लिए मंदिर के प्रसाद को फॉरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजा।

भाषा यासिर संतोष

संतोष

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments