नयी दिल्ली, तीन अप्रैल (भाषा) भाजपा विधायक विजेंद्र गुप्ता ने सोमवार को दावा किया कि शुल्क में बढ़ोतरी के कारण दिल्ली कौशल एवं उद्यमिता विश्वविद्यालय (डीएसईयू) में 2300 से अधिक सीट खाली हैं।
उन्होंने कहा कि उपराज्यपाल वी के सक्सेना ने इस मामले में 15 दिनों के अंदर विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। गुप्ता ने उपराज्यपाल कार्यालय की ओर से 16 मार्च को जारी कथित आदेश की प्रति साझा की है।
गुप्ता के दावे पर उपराज्यपाल कार्यालय या डीएसईयू की ओर से अभी तक कोई तात्कालिक प्रतिक्रिया उपलब्ध नहीं है। रोहिणी से भाजपा विधायक ने कहा कि उनके द्वारा हाल ही में एक बैठक में यह मामला उपराज्यपाल के संज्ञान में लाया गया था।
उन्होंने दावा किया, ‘‘पॉलीटेक्निक डिप्लोमा पाठ्यक्रम के शुल्क में 400 फीसदी बढ़ोतरी की गई और शुल्क को 6000 रुपये से बढ़ाकर 24000 रुपये कर दिया गया। बीटेक और एमटेक का शुल्क 35 हजार रुपये से बढ़ाकर 1,81,000 रुपये कर दिया गया।’’
भाषा संतोष नरेश
नरेश
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
