scorecardresearch
Sunday, 29 March, 2026
होमदेशमहाराष्ट्र में एमएसपी पर 106 लाख क्विंटल से अधिक कपास की खरीद हुई: मंत्री

महाराष्ट्र में एमएसपी पर 106 लाख क्विंटल से अधिक कपास की खरीद हुई: मंत्री

Text Size:

मुंबई, 27 फरवरी (भाषा) महाराष्ट्र के मंत्री जयकुमार रावल ने शुक्रवार को कहा कि 16 फरवरी तक कम से कम 106.99 लाख क्विंटल कपास की खरीद की जा चुकी है, जिसकी कीमत 8,497 करोड़ रुपये है। उन्होंने इस प्रक्रिया में तकनीकी खामियों और अनियमितताओं के दावों को खारिज किया।

राज्य में न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर कपास की खरीद केंद्रीय वस्त्र मंत्रालय के अधीन नोडल एजेंसी भारतीय कपास निगम (सीसीआई) के माध्यम से की जाती है।

रावल ने राज्य विधानसभा में लिखित जवाब में कहा कि जनवरी 2026 में जालना जिले में ‘स्लॉट बुकिंग’ के लिए ‘कपास किसान’ मोबाइल ऐप में तकनीकी खामियों के संबंध में लगाए गए आरोप झूठे हैं।

उन्होंने कहा कि 72 लाख किसानों ने ऐप पर सफलतापूर्वक पंजीकरण करा लिया है और खरीद प्रक्रिया सुचारू रूप से जारी है, तथा सीसीआई को तकनीकी मुद्दों से संबंधित कोई शिकायत नहीं मिली है।

मंत्री ने खरीद केंद्रों पर किसानों के साथ दुर्व्यवहार या शोषण के आरोपों का भी खंडन किया और कहा कि एमएसपी गुणवत्ता मानकों को पूरा करने वाली कपास की खरीद भारत सरकार के दिशानिर्देशों के अनुसार ही की जाती है।

उन्होंने बताया कि 2025-26 कपास सत्र के लिए राज्य भर में 168 खरीद केंद्र खोले गए थे और 16 फरवरी, 2026 तक 5,02,598 किसानों से कुल 106.99 लाख क्विंटल कपास की खरीद की जा चुकी थी, जिसकी कीमत 8,497 करोड़ रुपये है।

भाषा

नेत्रपाल मनीषा

मनीषा

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments