scorecardresearch
Saturday, 11 April, 2026
होमदेशओडिशा रेल हादसे में मारे गये लोगों की स्मृति में सर्वधर्म प्रार्थनासभा का आयोजन

ओडिशा रेल हादसे में मारे गये लोगों की स्मृति में सर्वधर्म प्रार्थनासभा का आयोजन

Text Size:

बालासोर, 12 जून (भाषा) ओडिशा में बहानागा के सैकड़ों लोगों ने दो जून को हुई बालासोर रेल दुर्घटना में जान गंवाने वाले 288 लोगों की स्मृति में सोमवार को आयोजित सर्वधर्म प्रार्थनासभा में भाग लिया।

ओडिशा के ऊर्जा मंत्री पी के देब ने इस मौके पर घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

प्रार्थनासभा का आयोजन बहानागा हाईस्कूल के पास किया गया, जहां कोरोमंडल एक्सप्रेस और बेंगलोर-हावड़ा सुपरफास्ट ट्रेन दुर्घटना हादसे में मारे गये यात्रियों के शव रखे गये थे।

प्रार्थनासभा के आयोजकों में शामिल, जयकृष्ण सारंगी के अनुसार, ‘‘हमें मृतकों के धर्म नहीं पता, इसलिए हमने सर्वधर्म प्रार्थनासभा आयोजित करने का निर्णय किया।’’ उन्होंने कहा कि सर्वधर्म प्रार्थनासभा में विभिन्न धर्मों के आध्यात्मिक नेता शामिल हुए।

सर्वधर्म प्रार्थना के अलावा चार जिलों के गायत्री परिवार के सदस्यों द्वारा दुर्घटनास्थल के निकट विश्व शांति महायज्ञ और 12 घंटे के मंत्रजप के साथ वेद मंत्रोच्चारण की भी व्यवस्था की गई है।

भाषा अमित देवेंद्र

देवेंद्र

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments