scorecardresearch
Thursday, 26 March, 2026
होमदेशकेरल में तेल फैक्टरी में आग लगने से एक मजदूर की मौत

केरल में तेल फैक्टरी में आग लगने से एक मजदूर की मौत

Text Size:

कोच्चि, 26 मार्च (भाषा) केरल में एदयार औद्योगिक क्षेत्र में बृहस्पतिवार को एक तेल कंपनी में आग लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

दमकल एवं बचाव सेवा के अधिकारियों के अनुसार सी जी लुब्रिकेंट्स में सुबह करीब 8:45 बजे आग लगी।

पुलिस ने बताया कि आशंका है कि फैक्टरी में काम करने वाले की मृत्यु हुई है, लेकिन उसकी पहचान की अभी पुष्टि नहीं हो पाई है।

एलोर में स्थित अग्निशमन एवं बचाव सेवा केंद्र के अधिकारियों ने बताया कि आपातकालीन सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ियां घटनास्थल पर भेजी गईं और आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू कर दिए गए।

अधिकारियों ने बताया कि आग लगने का पता चलने पर बाहर भागने वाले कुछ कर्मचारियों को मामूली चोटें आईं और उनका उपचार किया गया।

अधिकारी ने बताया, “ऐसा प्रतीत होता है कि आग तेल के टैंक के पास से लगनी शुरू हुई और फैक्टरी के अन्य हिस्सों में फैल गई। हमने आग पर काबू पा लिया। तेल का टैंक पूरी तरह जल गया।”

उन्होंने बताया कि बरामद शव पूरी तरह से जला हुआ है और विस्तृत जांच के बाद ही उसकी पहचान की पुष्टि की जा सकेगी।

अधिकारियों ने कहा, “आग लगने का सटीक कारण अभी पता नहीं चल पाया है। यह बिजली के शॉर्ट सर्किट के कारण हो सकता है। हालांकि, विस्तृत जांच की आवश्यकता है।”

पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है और जल्द ही मामला दर्ज किया जाएगा।

भाषा तान्या जोहेब

जोहेब

जोहेब

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments