scorecardresearch
Friday, 24 April, 2026
होमदेशनिर्माणाधीन फैक्टरी की छत गिरने से एक मजदूर की मौत, छह अन्य मजदूर घायल

निर्माणाधीन फैक्टरी की छत गिरने से एक मजदूर की मौत, छह अन्य मजदूर घायल

Text Size:

जयपुर, 11 फरवरी (भाषा) राजस्थान के भिवाड़ी जिले के चौपानकी थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम को एक निर्माणाधीन फैक्टरी की छत गिरने से एक मजदूर की मौत हो गई जबकि छह अन्य मजदूर घायल हो गये। मलबे में एक मजदूर के दबे होने की आशंका है।

पुलिस उपाधीक्षक हरीराम कुमावत ने बताया कि औद्योगिक क्षेत्र में निमार्णाधीन फैक्टरी की छत गिरने से उसके मलबे में दबने से सात मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गये,जिनमें से एक मजदूर की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई जबकि छह मजदूर उपचाराधीन हैं।

उन्होंने बताया कि मलबे के नीचे एक और मजदूर के दबे होने की आशंका है उसे सुरक्षित बाहर निकलाने के लिये प्रयास जारी है।

भाषा कुंज

शोभना

शोभना

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments