scorecardresearch
Wednesday, 29 April, 2026
होमदेशतुलना हमेशा अपने से श्रेष्ठ से करनी चाहिए : अखिलेश का योगी के पाकिस्तान वाले बयान पर तंज

तुलना हमेशा अपने से श्रेष्ठ से करनी चाहिए : अखिलेश का योगी के पाकिस्तान वाले बयान पर तंज

Text Size:

लखनऊ, आठ अप्रैल (भाषा) समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पाकिस्तान पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बयान पर शनिवार को तंज कसा और कहा कि ‘तुलना हमेशा अपने से श्रेष्ठ से करनी चाहिए।’

सपा प्रमुख ने शनिवार को एक ट्वीट में लिखा है, ‘‘सन्दर्भ– उप्र के मुख्यमंत्री जी पाकिस्तान के मुकाबले बेहतर होने की बात कह रहे हैं। तुलना का स्वर्ण नियम : तुलना हमेशा अपने से श्रेष्ठ से करनी चाहिए।”

गौरतलब है कि मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ ने शुक्रवार को आजमगढ़ की सभा में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा था कि ‘‘भारत की आबादी 140 करोड़ है, पिछले तीन साल से 80 करोड़ लोगों को हमारी सरकार मुफ्त राशन दे रही है। वहीं पाकिस्तान की आबादी 22 करोड़ है, जबकि वहां रोटी के लाले पड़ रहे हैं।”

भाषा आनन्द अर्पणा

अर्पणा

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments