scorecardresearch
Friday, 13 March, 2026
होमदेशकुतिया के साथ अप्राकृतिक कुकर्म करने के मामले में एक व्यक्ति गिरफ्तार

कुतिया के साथ अप्राकृतिक कुकर्म करने के मामले में एक व्यक्ति गिरफ्तार

Text Size:

भोपाल, 30 मार्च (भाषा) मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में कुतिया के साथ कथित तौर पर अप्राकृतिक कुकर्म करने के मामले में एक व्यक्ति को बुधवार को गिरफ्तार किया गया है।

पिपलानी के थाना प्रभारी अजय नायर ने बताया कि पिपलानी इलाके के सोनागिरि के मनोहरलाल वाधवानी के विरूद्ध उसके पड़ोसियों ने शिकायत की कि तीन दिन पहले उसने कुतिया को अपने घर के अंदर ले जाकर उसके साथ अप्राकृतिक यौनकर्म किया।

उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ता पशु कार्यकर्ता की शिकायत पर वाधवानी के खिलाफ मंगलवार को पशुओं के प्रति क्रूरता पर रोकथाम से संबंधित अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया और उसे बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया है।

नायर ने बताया कि इस व्यक्ति की उम्र 38 से 40 वर्ष के बीच है और वह अपने घर में अकेला ही रहता है।

भाषा रावत रावत राजकुमार

राजकुमार

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments