scorecardresearch
Friday, 24 April, 2026
होमदेशआगरा में मकान की छत गिरने से एक मजदूर की मौत, दो घायल

आगरा में मकान की छत गिरने से एक मजदूर की मौत, दो घायल

Text Size:

आगरा, छह सितंबर (भाषा) आगरा के शमसाबाद स्थित एक पुराने मकान की छत गिरने से एक मजदूर की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। यह जानकारी पुलिस ने दी।

थाना शमसाबाद प्रभारी अनिल शर्मा ने बताया कि यह घटना उस समय हुई जब एक पुराने मकान को तोडऩे का काम चल रहा था। उन्होंने बताया कि उसी दौरान मकान की छत मजदूरों पर गिर गई। उन्होंने बताया कि घटना के बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने मजदूरों को मलबे से बाहर निकाला और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।

शर्मा ने बताया कि घायल मजदूरों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया जहां उपचार के दौरान निहाल नाम के एक मजदूर की मौत हो गयी। उन्होंने बताया कि गंभीर रूप से घायल सलीम को आगरा एसएन मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। उन्होंने बताया कि बॉबी नाम के मजदूर को हल्की चोटें आयी हैं और उसका उपचार किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने मृतक के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और इस घटना की जांच की जा रही है।

भाषा सं नोमान अमित

अमित

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments