scorecardresearch
Wednesday, 22 April, 2026
होमदेशसडक हादसों में एक की मौत, एक घायल

सडक हादसों में एक की मौत, एक घायल

Text Size:

जींद (हरियाणा), 30 मार्च (भाषा) हरियाण के जींद जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुए सडक हादसों में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। पुलिस के अनुसार रोहतक में अज्ञात वाहन ने एक व्यक्ति को टक्कर मार दी। जिससे उस व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। घटना को अंजाम देकर चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। मृतक की उम्र लगभग 60 वर्ष है।

उधर, सफीदों में धर्मकांटा के निकट तेज रफ्तार बाइक ने रेहड़ी लगाने वाले रामा कॉलोनी निवासी विक्रम दत्त को टक्कर मार दी।विक्रम दत्त घायल हो गया। घटना को अंजाम देकर चालक बाइक समेत मौके से फरार हो गया। पुलिस मामलों की जांच कर रही है।

भाषा सं राजकुमार

राजकुमार

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments