scorecardresearch
Saturday, 16 August, 2025
होमदेशझारखंड में शिक्षा मंत्री के निधन पर एक दिन का राजकीय शोक

झारखंड में शिक्षा मंत्री के निधन पर एक दिन का राजकीय शोक

Text Size:

रांची, 16 अगस्त (भाषा) झारखंड सरकार ने शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के निधन पर शनिवार को एक दिन का राजकीय शोक घोषित किया। आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई।

बयान के अनुसार, झारखंड में सभी इमारतों पर राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा और कोई भी आधिकारिक समारोह आयोजित नहीं किया जाएगा।

सोरेन का शुक्रवार रात दिल्ली के एक अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया था और उनका पार्थिव शरीर शनिवार सुबह रांची लाया गया।

बयान में कहा गया, ‘‘राज्य सरकार ने मंत्री के सम्मान में 16 अगस्त को एक दिन का राजकीय शोक रखने का फैसला किया है।’’

इसमें कहा गया कि सभी भवनों में राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा और इस दौरान कोई भी आधिकारिक समारोह आयोजित नहीं किया जाएगा।

झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेता को दो अगस्त को आवास में बाथरूम में गिरने के बाद जमशेदपुर से राष्ट्रीय राजधानी के अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

सोरेन (62) की हालत गंभीर थी और उन्हें जीवनरक्षक प्रणाली पर रखा गया था।

भाषा शोभना नेत्रपाल

नेत्रपाल

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments