भदोही (उप्र) एक मार्च (भाषा) भदोही जिले की सुरियावां थाना पुलिस ने एक मुठभेड़ में एक गौ तस्कर के पैर में गोली लगने से घायल होने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि पुलिस की गाय काटकर उसका मांस बेचने वाले गिरोह से रविवार को हुई मुठभेड़ के बाद तीन गौ तस्कर भाग निकले थे लेकिन इसमें से एक को पुलिस ने करीब एक घंटा बाद मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया।
उसने बताया कि गौ तस्कर पैर में गोली लगने से घायल हो गया है।
उसने बताया कि पुलिस दो फरार आरोपियों को गिरफ्तार करने की कोशिश कर रही है।
भाषा सं आनन्द सिम्मी
सिम्मी
यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.
