scorecardresearch
Friday, 6 March, 2026
होमदेशआग का शिकार हुईं हाउसबोट के मालिकों से मिले उमर अब्दुल्ला

आग का शिकार हुईं हाउसबोट के मालिकों से मिले उमर अब्दुल्ला

Text Size:

श्रीनगर, 5 अप्रैल (भाषा) नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) के उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला ने नगीन झील पहुंचकर हाल में आग की शिकार हुईं हाउसबोट्स के मालिकों मुलाकात की।

शहर की नगीन झील में रविवार व सोमवार की दरमियानी रात आग लगने से सात हाउसबोट जलकर खाक हो गईं थी, जिससे इनके मालिकों को करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ।

उमर ने ट्वीट किया, ”नगीन झील का दौरा कर हाल में आग की शिकार हुईं हाउसबोट्स के मालिकों से मुलाकात की।”

पूर्व मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि नेकां अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला ने लोकसभा में इस मुद्दे को उठाया है। उन्होंने हाउसबोट मालिकों के लिए मुआवजे की मांग की है।

उन्होंने कहा, ”श्रीनगर के लोकसभा सांसद डॉ. फारूक अब्दुल्ला ने शून्यकाल के दौरान इस मुद्दे को उठाया और सरकार से इन मालिकों के नुकसान की भरपाई करने का अनुरोध किया।”

भाषा जोहेब पवनेश

पवनेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments