scorecardresearch
Sunday, 29 March, 2026
होमदेशओम बिरला ने राहुल शिवले को लोकसभा में शिवसेना का नेता बनाया

ओम बिरला ने राहुल शिवले को लोकसभा में शिवसेना का नेता बनाया

Text Size:

नयी दिल्ली, 19 जुलाई (भाषा) लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने शिवसेना के बागी सांसद राहुल शिवले को संसद के निचले सदन में पार्टी का नेता नियुक्त किया है।

लोकसभा सचिवालय से देर रात जारी सर्कुलर में इस फैसले को अधिसूचित किया गया।

शिवसेना के कम से कम 12 लोकसभा सदस्यों ने बिरला को पत्र लिखकर शिवले को संसद के निचले सदन में पार्टी का नेता नियुक्त करने का अनुरोध किया था। उन्होंने कहा था कि निवर्तमान नेता विनायक राउत में उन्हें भरोसा नहीं रह गया है।

गौरतलब है कि आज दिन में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने शिवले को लोकसभा में पार्टी का नेता नामित किया था। शिंदे को शिवसेना के 19 लोकसभा सदस्यों में से 12 का समर्थन प्राप्त है।

शिंदे के नेतृत्व में शिवसेना में बगावत के एक महीने बाद लोकसभा सदस्यों में दो फाड़ हुआ है।

भाषा अर्पणा रंजन

रंजन

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments