scorecardresearch
Monday, 30 March, 2026
होमदेशपूर्वी दिल्ली में झोपड़ी में आग लगने से बुजुर्ग की मौत

पूर्वी दिल्ली में झोपड़ी में आग लगने से बुजुर्ग की मौत

Text Size:

नयी दिल्ली, 10 मार्च (भाषा) पूर्वी दिल्ली के कल्याणपुरी इलाके में बृहस्पतिवार देर रात एक झोपड़ी में आग लगने से 70-वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि देर रात दो बजे झोपड़ी में आग लगने की सूचना मिली थी, जिसके बाद दमकल की चार गाड़ियों को मौके पर रवाना किया गया।

अधिकारियों के मुताबिक, आग पर देर रात दो बजकर 25 मिनट के आसपास काबू पा लिया गया। उन्होंने बताया कि झोपड़ी से एक बुजुर्ग व्यक्ति का जला हुआ शव बरामद किया गया।

अधिकारियों के अनुसार, मृतक की पहचान नीलोठीलाल भाटी के रूप में की गई है।

भाषा पारुल सुरेश

सुरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments