scorecardresearch
Thursday, 23 April, 2026
होमदेशअधिकारी वक्त पर परियोजनाओं को पूरा करें: पंजाब के मंत्री

अधिकारी वक्त पर परियोजनाओं को पूरा करें: पंजाब के मंत्री

Text Size:

चंडीगड़, 31 मार्च (भाषा) पंजाब के जल संसाधन मंत्री ब्रह्म शंकर जिम्पा ने अधिकारियों को बृहस्पतिवार को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि राज्य की मौजूदा परियोजनाओं को समय पर और गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए।

यहां अधिकारियों के साथ एक बैठक की अध्यक्षता करते हुए मंत्री ने उनसे कहा कि वह पारदर्शिता सुनिश्चित करें। साथ में यह भी बताया कि आम आदमी पार्टी (आप) सरकार ने लोगों को साफ सुथरी, ईमानदार और पारदर्शी सरकार देने का वादा किया है।

जिम्पा ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि बारिश का मौसम आने से पहले ही वह बाढ़ से बचाव के कार्यों को पूरा करें जिसके लिए वह जल्द ही एक समीक्षा बैठक भी करेंगे।

एक सरकारी बयान के मुताबिक, उन्होंने विभाग को किसी इलाके में किए जा रहे काम की प्रगति के बारे में स्थानीय विधायकों को सूचित करने को भी कहा।

भाषा

नोमान नरेश

नरेश

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments