scorecardresearch
Friday, 10 April, 2026
होमदेशअधिकारी आम लोगों की शिकायतों को गंभीरता से लेकर उनका समाधान करें : देवेन्द्र बबली

अधिकारी आम लोगों की शिकायतों को गंभीरता से लेकर उनका समाधान करें : देवेन्द्र बबली

Text Size:

भिवानी, 29 मार्च (भाषा) हरियाणा के विकास एवं पंचायत राज मंत्री देवेंद्र सिंह बबली ने बुधवार को अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे आम लोगों की शिकायतों का तत्परता से समाधान करें।

वह बुधवार को स्थानीय पंचायत भवन में जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। उन्होंने बैठक में रखे गए कुल 13 शिकायतों पर सुनवाई की और संबंधित अधिकारियों को उचित व जल्द कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

उन्होंने अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा, ‘‘जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक में दिए जाने वाले आदेशों को हल्के में न लें अन्यथा संबंधित अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।’’

भाषा सं. धीरज

धीरज

यह खबर ‘भाषा’ न्यूज़ एजेंसी से ‘ऑटो-फीड’ द्वारा ली गई है. इसके कंटेंट के लिए दिप्रिंट जिम्मेदार नहीं है.

share & View comments